विधानसभा शोहरतगढ़़ में चल रही एसआईआर प्रचार गाड़ियों की टीम
विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ में जनता को एसआईआर फार्म भरवाने के लिए जागरूक करने हेतु अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अनिल चौधरी द्वारा खास अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगभग आधा दर्जन मैजिक गाड़ियां एक हफ्ते से विधानसभा के कोने-कोने में प्रचार-प्रसार कर रही हैं। गाड़ियों के साथ फार्म भरने की जानकारी देने वाला एक प्रतिनिधि भी तैनात किया गया है, जिससे इच्छुक लोग गाड़ी को रोककर अपने फार्म आसानी से भरवा सकते हैं। यह अभियान लोगों को यह भी सन्देश दे रहा है कि 11 दिसम्बर को फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि है, इसलिए समय रहते फार्म भरवाने की अपील की जा रही है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किये गये हैं ताकि जरूरतमन्द लोग फोन कर मदद ले सकें। फार्म भरवाने के लिए लोग अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता अनिल चौधरी के कैम्प कार्यालय या आवास पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। यह पहल विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ में एसआईआर फार्म भरवाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे सभी पात्र नागरिक अपनी जवाबदेही पूरी कर सकें।
