भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और कला-जगत के अमिट स्तम्भ धर्मेन्द्र जी का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका जाना न सिर्फ फिल्म-उद्योग में बल्कि हमारे सांस्कृतिक एवं कलात्मक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःखद समाचार की सूचना मिलते ही डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदम्बिका पाल जी ने तुरन्त मुम्बई स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्मेन्द्र जी ने अनेक यादगार फिल्मों के माध्यम से हमें हंसाया, रोया, रोमांचित किया तथा जीवन के विभिन्न रंग दिखायें। उनकी मुस्कान, उनका व्यक्तित्व और उनका सिनेमा-प्रेम सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगा। हम प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सर्वशान्ति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार-जनों, उनके असंख्य प्रशंसकों और सिनेप्रेमियों को इस गहन दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। उनके द्वारा रचे गये चिरस्मरणीय योगदान को हम सम्मान और श्रद्धा के साथ याद रखेंगे।
सिद्धार्थनगर
अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर सांसद जगदम्बिका पाल ने उनके आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
- by Netra 24 Times
- 25/11/2025
- 42 Views
- 3 months ago
