तस्करी के रोकथाम, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की किया गया चेकिंग
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मंयक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में अयोध्या में प्रधानमंत्री के प्रोग्राम के मद्देनजर ऑपरेशन कवच के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस टीम द्वारा नगर पंचायत शोहरतगढ़़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में तस्करी के रोकथाम, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग किया गया। वहीं शोहरतगढ़़ पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना शोहरतगढ़़ में पड़ने वाले चिह्नित हॉट स्पाट पर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं गहन चेकिंग किया जा रहा है तथा आम जनमानस मे सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील भी की गयीं।
