मोबियस फाउण्डेशन की आकार परियोजना के अन्तर्गत मंगलवार को जननी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठवल में नसबंदी शिविर लगाकर 18 महिलाओं को नसबंदी की सुविधा दी गयी। अधीक्षक डॉ0 राजीव कुमार रंजन ने बताया कि टीम द्वारा ब्लॉक स्तर पर यह सुविधा देकर प्रशंसनीय और महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा हैं और हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सहयोग से नसबंदी के सुविधा इच्छित महिलाओं और पुरुषों में ज्यादा से ज्यादा दे सकें। मोबियस फाउण्डेशन के राज्य प्रतिनिधि एवं परियोजना संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि परियोजना वर्तमान में उत्तर प्रदेश की 08 जिलों, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा और सीतापुर चलायी जा रही हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन की जागरूकता और स्वीकार्यता को समुदाय में बढ़ाने पर हैं। टीम द्वारा सारे ब्लॉकों में ज्यादा से ज्यादा कैम्प लगाकर जन समुदाय को परिवार नियोजन की पूरी सुविधा दी जा रहीं हैं। प्रत्येक दिन आपके जननी काट टीम गांव स्तर पे लोगों को परिवार नियोजन के बारें में जागरूक करती है और ब्लॉक स्तर पर शिविर लगा कर परिवार नियोजन की मन पसन्द सेवा उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर जननी टीम के जनपद प्रबन्धक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मोबाइल काट वाहन इस जनपद के गांव-गांव में जाकर इस वाहन में उपलब्ध टीम के द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के बारें में जागरूक करती हैं तथा छोटा परिवार के फायदे तथा दो बच्चों में तीन साल के अन्तर रखने के तरीके तथा जिसका परिवार पूरा हो गया है। उसे स्थाई विधि अपनाने के फायदे के बारें में भी बताती हैं तथा परिवार नियोजन की अस्थाई सेवाओं को तुरन्त उपलब्ध कराने का भी प्रयास करती हैं। जननी टीम में मुख्य रूप से सर्जन डॉ0 विवेक मिश्रा के साथ बीसीपीम, बीपीम, स्टाफ नर्स, अमृता, नंदिता तथा ओटी टेक्नीशियन अंकुर् एवं लैब टेक्नीशियन सचिन परिवार नियोजन सलाहकार प्रीति शामिल रहें।
सिद्धार्थनगर
आकार परियोजना के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठवल में 18 महिलाओं की हुई नसबंदी
- by Netra 24 Times
- 19/11/2025
- 26 Views
- 3 months ago
