गुरुवार को पूर्व सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक मौर्या गेस्ट हाउस जनपद सिद्धार्थनगर पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने करते हुए अपना विचार व्यक्त किया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 सितम्बर 2025 को टेट की अनिवार्यता के लिए आदेश पारित किया गया, जिससे शिक्षको की सेवा सुरक्षा, सुरक्षित नहीं है, जो अव्यवहारिक है। शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने के पहले नियुक्त शिक्षकों टेट से मुक्ति रखने के लिए प्रान्तीय नेतृत्व आह्वान पर दिनांक 11/12/2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय स्तर का धरना प्रदर्शन किया जाना निश्चित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में जनपद सिद्धार्थनगर से अधिक से अधिक संख्या में धरना में शिक्षक पदाधिकारीगण को उपस्थित होना निश्चित है। आप सभी लोगों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हो।
सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की हुई बैठक
- by Netra 24 Times
- 28/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
