Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

एसआईआर फार्म गणना प्रपत्र में प्रशासन की तरफ से हो रही घोर लापरवाही व कमियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर सपाईयों ने सौंपा शिकायती पत्र

भारत चुनाव आयोग द्वारा चलायें जा रहे एसआईआर (SIR) फार्म गणना प्रपत्र में प्रशासन की तरफ से हो रही घोर लापरवाही और कमियों को लेकर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थनगर से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा तथा जमीनी स्तर पर आ रही कर्मियों को अवगत भी करवाया। शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों का नाम 2003, 2024 और 2025 की वोटर लिस्ट सूची में दर्ज होने के बाद भी गणना प्रपत्र नहीं दिया गया। कही-कहीं पर 2003 की वोटर लिस्ट पहले कुछ और क्रमांक का जारी हुआ था, बाद में कुछ और सीरियल क्रमांक का जारी होने के कारण लोग में अपना सीरियल क्रमांक को लेकर असमंजस की स्थिति है। ऐसे में प्रशासन को ये बताना चाहिए कि कौन सा सीरियल क्रमांक नम्बर मान्य है। अधिकांश मतदाताओं का स्वयं का नाम उनके मां-बाप, दादा- दादी, नाना- नानी का नाम 2003 के मतदाता सूची में दर्ज है और गणना प्रपत्र सही भरने के बाद भी बीएलओ द्वारा साइट न खुलने का हवाला देकर ऑप्शन 3 में फॉर्म अपलोड कर दिया है। उन फॉर्मों को रे-वेरीफाई करवाया जायें और मतदाताओं को यह बताया जाये कि उसका फॉर्म किन ऑप्शन (कैटेगरी) में भरा गया है। जब चुनाव आयोग ने एडिटिंग का ऑप्शन दे दिया है, सारे फॉर्मों को एडिटिंग करवाया जायें। जहां अल्पसंख्यक और वंचित तबके के लोगों की आबादी ज्यादा है, वहां योजनाबद्ध तरीके से ये किया गया है और इसकी जांच भी होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा दो के जगह एक गणना प्रपत्र दिया जा रहा है और कई जगह पर तो रिसीविंग भी नहीं दी जा रही है, जो एक साजिश लग रही है। यह बहुत ही गम्भीर मुद्दा है। आगे उन्होंने कहा कि मतदाताओं का जो फॉर्म प्रशासन की लापरवाही से गलत ऑप्शन 3 में लोड किया गया है, उसे एडिटिंग करके सुधार कर ऑप्शन 1 और 2 में भरा जाये तथा गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत वितरण वी संग्रह सुनिश्चित किया जायें। मतदाताओं को यह नहीं लगना चाहिए कि उनके वोट को सत्ता की सुविधा के अनुसार गायब किया जा रहा है। इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सद्दाम हुसैन, सपा युवा नेता रियाज अहमद, सोनू प्रजापति, सरताज अहमद, अनिल कुमार गुप्ता, अशफाक अहमद खान, शमशाद अहमद, मंगल यादव सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।