विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अपने बूथों के सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरकर डिजिटाइज करने पर एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने 10 सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि गणना प्रपत्र को पूर्ण रूप से भरकर फीडिंग करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता के घर जायें और उनका एसआईआर फार्म भरें। एसडीएम ने तहसील सभागार में दिवाकर चौधरी, प्रविन्द कुमार यादव, रमेश जायसवाल, दुर्गेश कुमार, अखिलेश चौधरी, मुस्ताक खान, शिवकुमार यादव, धर्मेन्द्र यादव, विमल यादव, संदीप कुमार व पंचम पटेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, सीपी सिंह, अरविन्द चौबे उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
एसडीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये गये 10 सुपरवाइजर
- by Netra 24 Times
- 30/11/2025
- 12 Views
- 3 months ago
