Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौगढ़ में हुआ आयोजन, छात्राओं ने बाल विवाह की जागरूकता के लिए किये विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया

बाल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए बच्चों का जागरूक होना अत्यन्त आवश्यक है, ताकि वे स्वयं निर्णय लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। बाल दिवस के अवसर पर बाल अधिकार जागरूकता सप्ताह के तहत मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौगढ़ में खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकार मुद्दों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे एन्टी रोमियो स्क्वाड की इंचार्ज शाइस्ता, एआरपी (मैथ) शिवशंकर मिश्रा और वार्डन गीता यादव द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। एमएसईएमवी के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ल व जय प्रकाश ने बालिकाओं के साथ बाल अधिकार दिवस पर चर्चा की, जिसमें बालिकाओं ने बाल संरक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे। इसी क्रम में साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये और नुक्कड़ नाटक बाल विवाह और अनपढ़ बहू के माद्यम से बच्चों को जागरूक किया व बच्चियों ने पेंटिंग के माध्यम से बाल विवाह और बालिका सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही एन्टी रोमियो स्क्वाड की इंचार्ज शाइस्ता एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों के बारें में बताया गया तथा सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर 1098, 112, 1930 और 1090 की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। इस दौरान उन्होंने बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए भी प्रशिक्षित किया। अन्त में बाल विवाह मुक्त भारत कैम्पेन के तहत शपथ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में एमएसईएमवीए से रोहित दूबे, लेखाकार नितेश गुप्ता, शिक्षिका अंतिमा, प्रिया द्विवेदी, रंजना मिश्रा, लक्ष्मी चौधरी, सोनल राय, शैल यादव, रश्मि सिंह, रूबी खातून महिला आरक्षी सुनीता यादव, आरक्षी प्रकाश, सत्येन्द्र सिंह, योगेन्द्र मोहन, अनिकेत पाण्डेय, अमन शर्मा सहित विद्यालय की समस्त छात्राएं शामिल शामिल रहे।