जनपद सिद्धार्थनगर में चल रहे एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्यों में भारी अनियमिततायें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी चिन्ता यह है कि अधिकांश बीएलओ को स्वयं ही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं है, जिसके कारण आम मतदाता परेशान हैं। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहीं। उन्होंने बताया कि डुमरियागंज तहसील के नगर पंचायत के कई बूथों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची अब तक अपलोड नहीं की गई है, जिसके चलते वहां के लोग एसआईआर (SIR) फार्म भरने से वंचित हैं।जनपद के अधिकांश जगहों पर बीएलओ फार्म अपलोड ही नहीं कर पा रहे हैं। तकनीकी खामियों और अपर्याप्त प्रशिक्षण के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी भारत निर्वाचन आयोग से तीन प्रमुख मांगें करती है –
(1). एसआईआर (SIR) फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 4 दिसम्बर से बढ़ाकर कम से कम 31 दिसम्बर की जायें, ताकि किसी भी पात्र योग्य (eligible) नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूट न सके।
(2). सभी बीएलओ को उचित प्रशिक्षण दिया जायें, ताकि वे नागरिकों की सही तरीके से मदद कर सकें।
(3). तकनीकी खराबियों को तत्काल प्रभाव से दूर किया जायें, ताकि फार्म अपलोड प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सकें।
हमारा उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक चुनावी लोकतंत्र में अपना अधिकार सुरक्षित रूप से दर्ज करा सके। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को गम्भीरता से उठाती है और तब तक आवाज़ उठाती रहेगी जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता।
सिद्धार्थनगर
कांग्रेस पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग से मांगी तीन प्रमुख मांगें – काजी सुहेल अहमद
- by Netra 24 Times
- 28/11/2025
- 16 Views
- 3 months ago
