यह उत्सव बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायी आयोजन है – विधायक विनय वर्मा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सर्च फाउण्डेशन द्वारा आयोजित रजत जयन्ती बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के साथ विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा विधायक विनय वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विधायक विनय वर्मा ने सांसद जी के साथ मिलकर कार्यक्रम की प्राचार्या का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है, तो उनका उत्साह बढ़ता है और उनके अन्दर जहां आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है तो वहीं दूसरी तरफ उन बच्चों को प्रेरणा मिलती है कि जो बच्चे किन्हीं कारणों से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। वह इन मेधावी बच्चों और उनके सम्मानित कार्यक्रम को देखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। वह भी अपने आत्मबल को मजबूत कर पूरी मेहनत करते हैं। यह उत्सव बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायी आयोजन है।
