Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

काला नमक चावल की खुशबू विश्व पटल पर महकायेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

19वां राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जंबूरी में स्टेट स्टाफ के रूप में जनपद सिद्धार्थनगर से जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल का हुआ चयन।

दुनियाभर में संचालित स्काउट और गाइड संगठन जिसमें भारतवर्ष में भारत स्काउट और गाइड के नाम से प्रसिद्ध है जो दिल्ली में राष्ट्रीय मुख्यालय से संचालित हो रहा है। इस वर्ष स्काउटिंग का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कार्यक्रम राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा होना है। यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें विश्व के अलग-अलग देशों से भी प्रतिभागी शामिल होते हैं। यह कार्यक्रम 23 नवम्बर 2025 से 29 नवम्बर 2025 तक वृन्दावन पार्क, सेक्टर-15, लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित होगा। इस जंबूरी कार्यक्रम में देश-विदेश से लगभग 35000 स्काउट-गाइड प्रतिभाग करने जा रहे हैं, जो इसे स्काउटिंग का सबसे विशाल आयोजन बनाता जनपद सिद्धार्थनगर के लिए यह गर्व की बात है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के बेसिक शिक्षा परिषद से 44 और माध्यमिक शिक्षा परिषद से 10 बच्चे एवं उच्च शिक्षा से 09 स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर प्रतिभाग कर जनपद का प्रतिनिधित्व कर काला नमक चावल की खुशबू विश्व पटल पर महकायेंगे। इन्हीं छात्रों के बीच अपना बेहतर एवं कुशल नेतृत्व वाले कार्यों को देखते हुए मुख्यालय के जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा और जिला संगठन आयुक्त अमित शुक्ला को प्रदेश स्तर पर स्टाफ के रूप में चयनित किया है। उक्त जानकारी जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार ने देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्टाफ होना सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नही है, बल्कि जिले के लिए भी सम्मान की बात है। जंबूरी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, निष्ठा, नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव, टीमवर्क और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देना है। विभिन्न कैम्प, कौशल-आधारित गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्तर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान इस आयोजन को और भी समृद्ध बनाते हैं।