कृषि विभाग के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही पिकअप से ले जा रहे 170 बोरी यूरिया को पकड़ा, नेपाल सीमा से सटे बढ़नी के समीप एसएसबी, पुलिस और कृषि विभाग के गस्त के दौरान पकड़ा गया भारी मात्रा में यूरिया,
बॉर्डर के तरफ पिकअप से ले जाया जा रहा था यूरिया तभी कृषि विभाग ने यूरिया के साथ पिकअप को पकड़ा और आगे की कार्यवाही में जुटी, कृषि विभाग ने थाना ढेबरुआ पुलिस को किया सुपुर्द,
जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने यूरिया तस्करी को रोकने के लिए कृषि विभाग पूर्ण रूप से है सक्रिय , तस्करों के ऊपर विशेष रूप से है निगरानी।
