Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

कोड़रा का रहा दबदबा, अमीर हमजा रहें मैन ऑफ द मैच

विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुचुईया टोला नड़ौरा गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित नड़ौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल का पहले मैच का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ इंजीनियर अमित कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि अरुण उपाध्याय ने फीता काटकर किया। क्वार्टर फाइनल का तीसरा मैच प्रतियोगिता कोड़रा और गनवरिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कोड़रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 06 विकेट खोकर 145 रन बनाये। जिसमें जमाल ने 40 रन और अरबाज ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं गनवारिया टीम के मुमताज ने 03 विकेट चटकायें। वहीं 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गनवरिया की टीम 10 ओवर में 06 विकेट खोकर 101 रन ही बना सकीं। जिसमें अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाये और अपने टीम को जीत न दिला सके। कोड़रा टीम के अमीर हमजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 ओवर में 12 रन देकर 03 विकेट चटकाया। अमीर हमजा के शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ इंजीनियर अमित कुमार यादव द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियरिंग अमित कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में असीम प्रतिभागी छुपी हुई है। ऐसे मंच से उन्हें अपने प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलता है। खेल से स्वास्थ्य ठीक रहने के साथ-साथ मनुष्य का शारीरिक विकास ठीक ढंग से होता है। लोगों को हार जीत का परवाह न करते हुए खेल प्रतिभागिताओं में प्रतिभाग अवश्य करनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र से निकली हुई खेल प्रतिभाएं एक न एक दिन क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय तथा कमेटी सदस्य संदीप, निखिल, निलेश, रुपेश त्रिपाठी, स्कंद, सुन्दरम, साईराज, कालीचरन, इन्द्रजीत आदि ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। नड़ौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक अंशिका फर्टिलाइजर एण्ड ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विवेक उपाध्याय एवं समाजसेवी संजय मिश्रा रहे। इस अवसर पर मुश्तन शेरुल्लाह, कमलेश मिश्रा, राकेश राज, अमित उपाध्याय, श्रवण कुमार उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, चन्द्रभान, मोतीलाल, रामदेव, नागेन्द्र नाथ उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, अश्विनी मिश्रा, कुबेर नाथ उपाध्याय, कालीचरन, अर्जुन शर्मा, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *