ब्लॉक संसाधन केन्द्र के कम्पोजिट विद्यालय शोहरतगढ़ में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग हेतु को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रो की कार्यकत्रियों का ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक विशेष शिक्षक जितेन्द्र कुमार, अभिषेक व रामभरत ने केन्द्र के कार्यकत्री को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित करने का तरीका बताया। विशेष शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि बिना भेदभाव को सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की मंशा है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिये सभी की सहभागिता आवश्यक है। सरकार दिव्यांग बच्चों की समुचित शिक्षा के लिये विभिन्न प्रकार के उपकरणों के अलावा शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान दे रही है। बच्चों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाया जायेगा। प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्र की लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, जोहरा खातून, रीता, सरोज, राधिका, कुसुम, दीपमाला, गीता, शशि प्रभा, प्रमिला आदि कार्यकत्रियों की मौजूदगी रही।
सिद्धार्थनगर
को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यकत्रियों के 3 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
- by Netra 24 Times
- 12/12/2025
- 30 Views
- 2 months ago
