थाना कठेला अंतर्गत ग्राम पंचायत नवेल खौदी में गरीब कल्याण संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल यादव, जिन्हें गरीबों का मसीहा कहा जा रहा है, लगातार पांचवें दिन भी गरीबों में निःशुल्क कंबल वितरण कर रहे हैं। संगठन के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए अनिल कपूर निषाद, लालजी यादव, तिलाराम यादव, सिंगर इन्द्रजीत दीवाना, परमेश कन्नौजिया ने सैकड़ों असहाय, बुजुर्ग, विधवा महिलाओं और पुरुषों को चिन्हित कर उनके बीच कंबल वितरण कर आशीर्वाद लिया। संगठन प्रभारी पप्पू चौहान ने कहा, हर हालत में गरीबों और मजदूरों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। जहाँ कोई नेता विधायक जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचता, वहाँ गरीब कल्याण संस्था पहुँचेगी और मदद करेगी। रामगोपाल यादव पिछले आठ वर्षों से लगातार ठंड के मौसम में गरीबों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं। जनता स्वयं कह रही है कि रामगोपाल यादव ही वे नेता हैं जो हर मुश्किल समय में गरीबों तक मदद पहुँचाते हैं। इस मौके पर सर्वजीत यादव, बजरंगी प्रजापति, पंडित रमाकांत तिवारी, करेजू, बालजीत, पुरुषोत्तम निषाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे और इस नेक पहल की सराहना की। गरीब कल्याण संस्था की यह पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए वरदान है, बल्कि समाज में सच्ची मानवता और सेवा भाव का एक अच्छा उदाहरण भी है।
सिद्धार्थनगर
गरीबों के मसीहा रामगोपाल यादव ने पांचवें दिन भी किया निःशुल्क कंबल वितरण
- by Netra 24 Times
- 23/12/2025
- 172 Views
- 2 months ago
