जनपद सिद्धार्थनगर तहसील इटवा थाना कठेला समय माता मन्दिर के अंतर्गत ग्राम पंचायत औरहवा में गरीब असहाय जरूरतमंदों में लगातार गरीब कल्याण संस्था द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण किया जा रहा है , यह पुनीत कार्य संस्था आठ वर्षों से कर रही इंसानियत के सच्ची मिशाल बन चुकी है ये संस्था संगठन के संस्थापक अध्यक्ष समाज सेवी रामगोपाल यादव अपने टीम के साथ पूरे जनपद में ही नहीं बल्कि आसपास के कई मंडलों में भी कंबल वितरण कर चुके हैं। यह संस्था बस्ती अयोध्या गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में इसके कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर चुके हैं गरीबों के लिए संस्था उम्मीद की किरण बन चुकी है मौके पर उपस्थित संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी रामगोपाल यादव , पप्पू चौहान,दीनानाथ यादव ,अमन बजरंगी प्रजापति, गुलशन, सर्वजीत, अनिल निषाद, इन्द्रजीत, लालजी यादव, हृदय राम यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
गरीब असहाय जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बनी गरीब कल्याण संस्था
- by Netra 24 Times
- 27/12/2025
- 161 Views
- 2 months ago
