विकास खण्ड नौगढ़ के महदेवा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने लेखपाल की मिलीभगत से अज्ञात महिला को ग्राम सभा की सदस्य बनाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दें कि महदेवा खुर्द गांव के समस्त ग्रामवासियों डीएम को दिये ज्ञापन में कहा कि हल्का लेखपाल द्वारा एक अज्ञात महिला जिसका नाम झिलमिला पत्नी निर्मल जो प्रार्थीगण के ग्राम सभा की सदस्य नही है, से नाजायज लाभ लेकर उसका निवास प्रमाण पत्र दिनांक 25-2-2024 को जारी कर दिया तथा उसी निवास प्रमाण पत्र को आधार मानकर ग्राम समाज का मत्स्य पालन आवन्टन 10 वर्षीय पट्टा दिनांक 12-11-2024 को बिल्कुल गैर कानूनी तरीके से लाखों रूपया लेकर चोरी-चोरी कुछ लोगों की मिलीभगत के सहयोग से करा दिया है। जबकि उक्त महिला ग्राम सभा की कभी भी मूल सदस्य नही रही है। वहीं ग्राम सभा में तमाम पात्र व्यक्तियों के होने के बावजूद बगैर किसी सूचना के उक्त पट्टा का आवन्टन किया गया है। इसलिए डीएम साहब आप अपने अधिनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित कर दिया जावें कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर महिला झिलमिला पत्नी निर्मल का निवास प्रमाण पत्र निरस्त करने और सम्बन्धित भ्रष्ट कर्मचारियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करें।
सिद्धार्थनगर
ग्रामीणों ने लेखपाल के मिलीभगत से अज्ञात महिला को ग्राम सभा का सदस्य बनाने का लगाया आरोप
- by Netra 24 Times
- 31/12/2025
- 207 Views
- 2 months ago
