विकास खण्ड शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत करहिया में गांव की समस्या गांव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रभूषण तिवारी, सचिव रामस्वरूप गुप्ता ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रभूषण तिवारी, सचिव रामस्वरूप गुप्ता ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में शामिल आरबीआई से सन्तोष कुमार शुक्ला, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा, ग्राम प्रधान करम, हुसैन रोजगार सेवक संगीता पंचायत सहायक रूबी मिश्रा, सफाई कर्मचारी बुद्धि प्रकाश, विपिन श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रमिला शर्मा, लेखपाल शिल्पी गुप्ता, इकबाल, जटाशंकर, जनार्दन पाल, शिवकुमार, चौधरी, राम नारायन चौधरी, न्यूरुन्निशा, आदि ग्रामीण मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
ग्राम पंचायत करहिया में गांव की समस्या गांव में समाधान हेतु लगाया गया चौपाल
- by Netra 24 Times
- 14/12/2025
- 68 Views
- 2 months ago
