स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में आयोजित दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में 136 अंक प्राप्त कर इटवा ब्लॉक ने जनपद में प्रथम स्थान और शोहरतगढ़ ब्लॉक 120 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। नौगढ़ एवं भनवापुर ब्लाक ने 105 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने विजेता टीमों एवं बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सतत् अभ्यास करने हेतु अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम में विकास क्षेत्र इटवा की बालिका वर्ग में उजाला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिला चैंपियन का व्यक्तिगत खिताब हासिल किया। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, सत्येन्द्र गुप्ता, सीमा द्विवेदी, बीईओ रामकुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाल, महेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, अरुण कुमार, महेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश मिश्र, कमला प्रसाद, राजेश कुमार, जिला समन्वयक करुणा पति त्रिपाठी, अमित शुक्ला, आशीष मिश्रा, रविन्द्र गुर्जर, राजकुमार यादव, लोकेन्द्र, केसरी नन्दन, सुखबीर, गुलाम हुसैन, अकमल फारूकी, नियाज कपिलवस्तुवी, आलोक श्रीनेत, मुस्तन शेरुल्लाह, सुनील कुमार, महेश्वरी पाठक, अनिल पाण्डेय, रम्भा मिश्र, बालकृष्ण मिश्रा, जीशान खलील आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सिद्धार्थनगर
जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लॉक इटवा प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे शोहरतगढ़़
- by Netra 24 Times
- 22/11/2025
- 10 Views
- 3 months ago
