थाना क्षेत्र ढेबरूआ के ग्राम जियाभारी में शनिवार को तालाब में डूबने से 13 बर्षीय कुलसुम किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जियाभारी निवासी कुलसुम पुत्री जमीर उल्लाह मन्दबुद्धि थी और सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चली गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, ढेबरुआ प्रभारी निरीक्षक नरायन लाल श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ राजस्व निरीक्षक गंगोत्री पांडेय और क्षेत्रीय लेखपाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सिद्धार्थनगर
जियाभारी गांव के तालाब में डूबकर किशोरी की मौत
- by Netra 24 Times
- 10/11/2025
- 30 Views
- 3 months ago
