बैठक में सर्वप्रथम प्रधान संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी का परिचय प्राप्त किया गया। प्रधान संघ द्वारा जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओ के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जानकारी देते हुए बताया कि आप लोग किसानो को जागरूक करे कि पराली न जलाये। पराली पलाने में मृदा शक्ति खत्म होती है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में बीएलओ की सहायता करे लोगो का फार्म भरवाकर उसे अपलोड कराये। ठंड का मौसम आ गया है गौशाला में गौवंश को ठंड से बचाने हेतु तिरपाल आदि की व्यवस्था कराये। गौवंश हेतु भूसा, हरा चारा आदि की व्यवस्था होना चाहिए। इसके साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। गांव की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराये। आप लोगो का कोई भी शिकायत/सुझाव है तो उसे लिखित में दे। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, प्रधान संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में प्रधान संघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 18/11/2025
- 20 Views
- 3 months ago
