Breking News
सबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकट
सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के अन्तर्गत अधी0 अभि0 विद्युत अजय कुमार से जनपद के नेवर पेड व लांग अनपेड (घरेलू) स्वीकृत भार 2 किलो वाट तथा (वाणिज्यिक) स्वीकृत भार 1 किलो वाट तक के उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बिलों में तथा विद्युत चोरी के प्रकरणों में राजस्व निर्धारण धनराशि में छूट के तीनों डिवीजन के उपभोक्ताओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल राहत योजना 2025-26 चलाया जा रहा है। यह योजना दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसके अन्तर्गत दिनांक 31 मार्च 2025 तक विद्युत बिल के बकाये को उपभोक्ता द्वारा प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय चरण की अवधि में पंजीकरण राशि 2000 जमा कराने पर पंजीकरण तिथि तक विलम्बित भुगतान अधिभार में 100 प्रतिशत छूट प्रदान किया जा रहा है। प्रथम चरण दिनांक 01.12.2025 से 31.12.2025 तक पंजीकरण कराने पर अधिभार में 100 प्रतिशत छूट के साथ तीन विकल्प में भुगतान का प्राविधान किया गया है पूर्ण भुगतान करने पर विद्युत बिल के मूल बकाये (दिनांक 31.03.2025) में 25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी, रू0 750 मासिक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान, रू0 500 मासिक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान कर सकते हैं। द्वितीय चरण दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक पंजीकरण कराने पर अधिभार में 100 प्रतिशत छूट के साथ तीन विकल्प में भुगतान का प्राविधान किया गया है पूर्ण भुगतान करने पर विद्युत बिल के मूल बकाये (दिनांक 31.03.2025) में 20 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी, रू0 750 मासिक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान, रू0 500 मासिक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान कर सकते हैं। तृतीय चरण दिनांक 01.02.2026 से 28.02.2026 तक पंजीकरण कराने पर अधिभार में 100 प्रतिशत छूट के साथ तीन विकल्प में भुगतान का प्राविधान किया गया है पूर्ण भुगतान करने पर विद्युत बिल के मूल बकाये (दिनांक 31.03.2025) में 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी, रू0 750 मासिक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान, रू0 500 मासिक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान कर सकते हैं। विद्युत चोरी के प्रकरणो में राजस्व निर्धारण की धनराशि में प्रथम चरण दिनांक 01.12.2025 से 31.12.2025 तक पंजीकरण कराने पर 50 प्रतिशत की छूट तथा द्वितीय चरण दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक पंजीकरण कराने पर 45 प्रतिशत की छूट, तृतीय चरण दिनांक 01.02.2026 से 28.02.2026 तक पंजीकरण कराने पर 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पंजीकरण ूूूण्नचचबसण्वतह बेवसाइट के माध्यम से अथवा किसी भी विभागीय खण्ड/उपखण्ड कार्यालय, कैश काउन्टर, यूपीपीसीएल कन्ज्यूमर ऐप, जनसेवा केन्द्र, फिनटेक प्रतिनिधि एवं मीटर रीडर के माध्यम से कराया जा सकता है। विद्युत बिल में छूट का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ता को पंजीकरण के समय दो हजार रूपये का भुगतान करना होगा। सीएससी एवं विद्युत सखी विद्युत उपभोक्ताओ को जागरूक कर लाभ दिलाये। जिलाधिकारी ने विद्युत सखी को प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियन्ता को व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सिद्धार्थनगर ज्ञान प्रकाश, बांसी संतप्रिय गौतम, डुमरियागंज संतोष कुमार त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम आदि उपस्थित थे।