सभी मतदाताओं के घर घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें – जिलाधिकारी
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान-2025 के अन्तर्गत रविवार को तहसील नौगढ़ एवं तहसील शोहरतगढ़ के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान-2026 के अन्तर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा को बांटे गये गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) एवं जमा किये गये प्रपत्र के बारें में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें तथा मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा, तहसीलदार एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
