सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा द्वारा कपिलवस्तु विधानसभा में आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाली एकता पदयात्रा की तैयारी के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को आवश्यक निर्देश देते हुए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारिया सौंपी गई। पदयात्रा में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दिन में 10:00 बजे जवाहर इंटर कॉलेज से पुराने नौगढ़ से भारत माता चौक,हनुमान मंदिर,सिद्धार्थ चौक,बैंक रोड से ब्राह्मण चौक फिर जेल रोड होते हुए बीएसए ग्राउंड में समापन होगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष लाल त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,जिला मंत्री अजय उपाध्याय, कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ला,जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र पांडेय,विधानसभा संयोजक सौरभ त्रिपाठी, डॉ० शरदेंदु त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष महेश वर्मा,राकेश आर्य,महेंद्र लोधी,अनुराग गगन, सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल,PRO सदर विधायक सौरभ पांडेय,आदि लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को यात्रा निकाली जाएगी
- by Netra 24 Times
- 22/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
