राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जनपद सिद्धार्थनगर आगमन से पूर्व डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के साथ कपिलवस्तु विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। दिनांक 8 नवम्बर 2025 को किए गए इस निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने हेलीपैड कार्यक्रम स्थल प्रवेश द्वार पार्किंग एरिया तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का गहन एवं सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने और प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि राज्यपाल के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने ट्रैफिक नियंत्रण एवं जनसमूह प्रबंधन की प्रभावी तैयारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी सदर IPS विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा थाना प्रभारी कपिलवस्तु सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
डीआईजी बस्ती ने किया कपिलवस्तु विश्वविद्यालय का सुरक्षा निरीक्षण — राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- by Netra 24 Times
- 09/11/2025
- 24 Views
- 3 months ago
