विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मकड़ौर के टोला पतियापुर गांव में गांव की समस्या गांव में समाधान करने की मंशा को लेकर शुक्रवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन की गैरमौजूदगी में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह एवं डीसी मनरेगा संदीप सिंह ने की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीडीओ सतीश सिंह एवं डीसी मनरेगा संदीप सिंह का ग्राम प्रधान उर्मिला देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता ने उन्हें बुकें देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को लेकर डीडीओ सतीश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर शुक्रवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिससे कि गांव के लोगों की समस्याओं का गांव में ही समाधान किया जा सकें। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, जिला पूर्ति विभाग से राशन कार्ड आदि, समाज कल्याण द्वारा वृद्धावस्था, निराश्रित महिला (विधवा) एवं दिव्यांग पेंशन, सामूहिक विवाह, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सामुदायिक शौचालय समेत व्यक्तिगत शौचालय, पंचायत भवन से मिलने वाली सुविधाएं एवं विभिन्न योजनाएं जैसे रवि, खरीफ एवं जायद की फसलों की बुवाई से पूर्व मिलने वाले पीएम किसान सम्मान निधि, फारमर रजिस्ट्री आदि सहित पराली प्रबन्धन यानी खेती किसानी से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभ-हानि की जानकारी दी गयी। साथ ही पशु पालक विभाग ने टोल फ्री नम्बर 1962 देते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीडी (एजी) राजेश कुमार, बीडीओ चन्द्र भूषण तिवारी ने भी सम्बोधित किया। प्रभारी एडीओ (पं0) सचिव कुंवर कन्नौजिया, एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार माझी, सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह, सचिव राम सिंह, सचिव अजय कुमार भारतीया, सचिव गौरव श्रीवास्तव, सचिव संदीप सरोज, सचिव कुंवर कन्नौजिया, मनरेगा जेई पियूष मिश्रा, मनरेगा जेई शिवपूजन चौधरी, डॉ0 गणेश प्रसाद, डॉ0 राकेश कुमार गुप्ता, सतीश चन्द्र, अवधेश सिंह, राजीव सिंह, श्रीधर शर्मा, लवकुश मिश्रा, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, प्रधान प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, उत्तमा सोनी एचपी गैस के प्रोपराइटर राजेश कुमार आर्या, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
डीएम की गैरमौजूदगी में डीडीओ एवं डीसी मनरेगा की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
- by Netra 24 Times
- 29/11/2025
- 12 Views
- 3 months ago
