तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत झरुआ में रविवार को ग्राउण्ड पर झरुआ बनाम हलोरा के बीच मैच खेला गया। जिसमें झरुआ बनाम हलोरा क्रिकेट क्लब टीम ने झरुआ क्रिकेट टीम को 4 रन से जीत हासिल किया। आपको बता दें कि डीडीसी (DDC) क्रिकेट क्लब धन्धरी कलां द्वारा कराया जा रहा टूर्नामेन्ट में झरुआ क्रिकेट टीम ने 8 ओवरों में 4 रन से जीत हासिल कर 87 रनों का योगदान दिया। जबकि हलोरा क्रिकेट टीम में 8 ओवरों में 83 रन ही बना पायीं। वहीं डीडीसी (DDC) क्रिकेट क्लब धन्धरी कलां द्वारा झरुआ बनाम हलोरा क्रिकेट टीम के बीच खेले गये मैच के मैन ऑफ मैच धर्मराज भारती को भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं0-08 व ग्राम प्रधान विरेन्द्र प्रताप जायसवाल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं0-08 व ग्राम प्रधान विरेन्द्र प्रताप जायसवाल, नूर मोहम्मद, जितेन्द्र भारती, धर्मराज, उमाशंकर, विशाल भारती, अलीम, अरुण, राजेश भारती सहित तमाम क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
डीडीसी (DDC) क्रिकेट क्लब धन्धरी कलां द्वारा कराया जा रहा टूर्नामेन्ट
- by Netra 24 Times
- 22/12/2025
- 284 Views
- 2 months ago
