Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज में चेयरमैन के घर चोरों द्वारा 15 लाख की चोरी

 डीवीआर की जगह इन्टरनेट राउटर उठा ले गये चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

नगर पंचायत अध्यक्ष डुमरियागंज के घर में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गये। वहीं चोरों की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। खास बात यह रही कि चोर सीसीटीवी का डीवीआर ले जाने की योजना बनाकर आये थे। लेकिन जल्दबाजी और अन्धेरे में चोर डीवीआर की जगह इन्टरनेट राउटर उठा ले गये। इसी गलती के चलते चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। जो अब पुलिस के लिए अहम पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गई है। घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-15, गांधी नगर की है। नगर पंचायत डुमरियागंज की अध्यक्ष शाजिया अतीक अपने पति अतीकुर्रहमान के साथ इलाज के सिलसिले में लखनऊ गई हुई थीं। घर कई दिनों से बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोरों ने सबसे पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर के अन्दर दाखिल हुए। इसके बाद वे बेखौफ होकर घर के भीतर घूमते नजर आये। चोरों ने एक-एक कर तीन कमरों के ताले तोड़े और फिर चार अलमारियों के लॉक तोड़कर उन्हें खंगाल डाला। अलमारियों में रखी करीब 2 लाख 50 हजार रुपए नकद और लगभग 13 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोर समेट ले गये। चोरों को आशंका थी कि सीसीटीवी में उनकी पहचान कैद हो सकती है। इसी वजह से चोर डीवीआर अपने साथ ले जाने की तैयारी में आये थे। हालांकि अन्धेरे और जल्दबाजी में वे डीवीआर की जगह इन्टरनेट राउटर उठा ले गये। राउटर हटते ही इन्टरनेट कनेक्शन बाधित हो गया। लेकिन डीवीआर सुरक्षित रहा और पूरी वारदात रिकॉर्ड होती रही। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे देखे, तो उन्होंने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने जांच शुरू की। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घर के अन्दर व बाहर से साक्ष्य जुटाए। फिंगरप्रिन्ट, फुटप्रिन्ट और अन्य तकनीकी सबूतों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस रात्रि गश्त के दावे तो करती है, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष के घर इतनी बड़ी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि का घर सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आस-पास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा किया जायेगा।