पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15/11/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत कुमार राय तथा थानाध्यक्ष मीरा चौहान के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति व जन चौपाल मे नए कानून के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर के ग्राम हर्रैया बड़ी डीह में महिलाओं(बहुओं) को जनचौपाल आयोजित कर बालिकाओं/ महिलाओं नए कानून के बारे मे बताते हुवे मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत बहु सम्मेलन आयोजित किया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया तथा महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम-
1. उ०नि०कपिल मुनि यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. का0 प्रदीप उपाध्याय थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. म0का0 पूजा यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
4. म०का सुशीला कुशवाहा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
