दिनांक 07.12.2025 को थानाक्षेत्र भवानीगंज के ग्राम चौराबनगवा में 03 वर्षीय बच्ची को सौतेली मां द्वारा हत्या करने के संबन्ध में थाने पर सूचना मिली थी जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 08.12.2025 को मु0अ0सं0 144/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना भवानीगंज पुलिस की टीम गठित कर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागजं के निर्देशन मे एवं बृजेश सिंह थानाध्यक्ष भवानीगंज मयफोर्स के नेतृत्व में आज दिनांक 09.12.2025 को 24 घण्टे के भीतर कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्ता को बयारा पेट्रोल पम्प के आगे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्ता का विवरण-
1.खुशी पत्नी महेश अग्रहरी निवासी चौराबनगवा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता चकचई थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.बृजेश सिंह थानाध्यक्ष भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.आ0 अरविन्द कुमार बिन्द, धनजंय सिहं थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
4.म0आ0 उर्मिला थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
