बेसिक शिक्षा विभाग समेकित शिक्षा द्वारा आयोजित विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चो में उपकरण वितरण कार्यक्रम 2025 का आयोजन शनिवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र बांसी परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने 336 दिव्यांग बच्चों में ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी ब्रेल किट, सीपी चेयर कान की मशीन आदि का वितरण किया। ट्राई साइकिल और बैसाखी मिलने पर दिव्यांग खुश नजर आयें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी सरकार दे रही है। सरकार बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए लगातार ट्राई साइकिलें व अन्य सहायक उपकरण प्रदान कर रही है। सरकार ने तमाम योजनाएं संचालित कर रखी है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह डीआईओएस अरुण कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी बांसी नीरज सिंह सदर महेन्द्र प्रसाद जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी, भाजपा नेता दुर्गा राय, राजेन्द्र पाण्डेय, अनुपमा सिंह दूबे, राम किंकर मिश्रा, अनूप शुक्ल, प्रदीप चौरसिया, अमरेन्द्र पाल, राजेन्द्र तिवारी, घनश्याम जायसवाल, भवानी सिंह, मनीष श्रीवास्तव तमाम बच्चे व उनके अभिभावक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
दिव्यांग बच्चों के लिए कई तरह की सुविधाएं सरकार दे रही है – सांसद पाल
- by Netra 24 Times
- 07/12/2025
- 36 Views
- 2 months ago
