शिविर में मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल और विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने 68 दिव्यांगो मे सहायक उपकरण, जिसमें 34 ट्राईसाईकिल, 60 बैसाखी, 11 व्हीलचेयर, 9 श्रवण यंत्र (कान मशीन) आदि किया वितरण।
जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज ब्लाक परिसर में दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग ने पूर्व में चिन्हित तहसील क्षेत्र के दिव्यांगजनों को शनिवार को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल और विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने 68 दिव्यांगो मे सहायक उपकरण, जिसमें 34 ट्राईसाईकिल, 60 बैसाखी, 11 व्हीलचेयर, 9 श्रवण यंत्र (कान मशीन) आदि वितरण किया गया। इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार न केवल उपकरण वितरण कर आवागमन सुगम बना रही है, साथ ही दिव्यांगता पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, दुकान निर्माण के साथ दिव्यांगजनों की शादी में अनुदान देकर मुख्य धारा में शामिल करने की अनेक योजनाएं चला रही है। जबसे पीएम मोदी बने तथा प्रदेश में योगी की सरकार बनी है यदि कोई बच्चा जन्म के समय या घटना में दिव्यांग हो जाता तो उसके लिए पढ़ाई से लेकर खेलकूद व रोजगार तक अवसर उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमर नाथ सिंह सोनू, राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव, नासिर, राजू पाल, कमलेश चौरसिया, कसीम रिजवी, श्याम सुन्दर अग्रहरि, राजेश द्विवेदी, कसीम रिजवी, बहरैची, पप्पू मलिक आदि लोग मौजूद रहें।
