नगर पंचायत बढ़नी सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में बालू माफिया पूरी तरह सक्रिय है। प्रतिदिन लगभग 40 साईकिल और लगभग 20 बैलगाड़ी से क्षेत्र में बह रही नदी घोरहिया, चरगहवा से अवैध खनन कर बालू बेचा जा रहा है। लोगों का कहना है कि एक साईकिल पर 10 से 12 बोरा लाद कर 500 से 600 रुपए में सप्लाई दिया जा रहा है। वहीं बैलगाड़ी वाले डल्लफ में भरकर सुबह सूर्योदय से पहले और शाम को सूर्यास्त के बाद बालू लादने व बेचने का काम कर रहे हैं, जिसकी कीमत गांवों में 700 से 800 रुपये और नगर क्षेत्र में लगभग 900 से 1000 रुपये लेते हैं। वहीं संवाददाता के बात करने पर एक बालू तस्कर के द्वारा बताया गया कि हम सब ऐसे ही प्रतिदिन थोड़े ही काम करते हैं, पूरी सुविधा शुल्क देकर काम कर रहे हैं। हम लोगों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। आपको बता दें कि सुबह व शाम बालू लादने व बेचने वालों का रैला निकलता है, जिससे सरकार को हर माह लाखों रुपए का नुकसान होता है। लेकिन प्रशासन पूरी तरह बेख़बर है, जबकि नगर में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की बहुत सी एजेंसियां कार्य कर रही है। लेकिन उनके नाक के नीचे इन बालू माफियाओं द्वारा खुला ताण्डव किया जाता है।
सिद्धार्थनगर
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बालू माफिया पूरी तरह सक्रिय, सरकार को लगा रहे लाखों का चूना, प्रशासन बेखबर
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
