थानाक्षेत्र शोहरतगढ़़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक आरोपी को शोहरतगढ़़ पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी को दबोचकर न्यायालय में पेश किया। आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ कस्बे के चेतिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। वह वहां से भागने की फिराक में था, तभी पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर उसे पकड़ लिया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान दुष्कर्म आरोपी ने कोई विरोध नहीं किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्ताक पुत्र अल्ताफ हुसैन उर्फ लल्ले के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के हरखड़ी गांव का निवासी है। आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म का गम्भीर आरोप है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी गई थी। उसकी तलाश में सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था। इस दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी पर सन्तोष व्यक्त किया है। पुलिस ने दोहराया है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में कोई लापरवाही नहीं बरती जायेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सन्तोष कुमार यादव व आरक्षी रामकरन निषाद मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
- by Netra 24 Times
- 07/01/2026
- 79 Views
- 1 month ago
