सिद्धार्थनगर 10 नवम्बर 2025/ पुलिस परिवार एवं कस्तूरबा बाई बालिका विद्यालय के 09-14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के निःशुल्क एच.पी.वी. वैक्सीनेशन कार्यक्रम में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, कुलपति प्रो0 कविता शाह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा बच्चियों से वार्ता किया गया तथा टीकाकरण के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर 200 बच्चियों का टीकाकरण किया गया। इसके पश्चात राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के बाहर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा एन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, कुल सचिव दीनानाथ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया तथा अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
निःशुल्क एच.पी.वी. वैक्सीनेशन कार्यक्रम में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, प्रो0 कविता शाह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
- by Netra 24 Times
- 11/11/2025
- 30 Views
- 3 months ago
