पड़ोसी देश नेपाल के जिला कपिलवस्तु अन्तर्गत कृष्णानगर में ऑनलाइन धोखाधड़ी व क्रिप्टो करेंसी में धन्धा करने के आरोप में नेपाल पुलिस ने दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लुभावने विज्ञापनों के जरिए लोगों को रोजगार देने और घर से काम कर पैसे कमाने का लालच देकर लुभाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेपाल के सीमावर्ती कपिलवस्तु जिले के पुलिस उपाधीक्षक व सूचना अधिकारी रिपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इण्डो-नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर में कुछ लोग क्रिप्टो करेंसी (गैर-भौतिक मुद्रा) कारोबार में लिप्त हैं। सूचना के आधार पर सक्रिय कृष्णनगर पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी के नेतृत्व वाली एक पुलिस टीम ने कृष्णानगर ,नगरपालिका के वार्ड नम्बर-02 बस पार्क स्थित हंबल होटल से दो भारतीय युवकों को क्रिप्टो करेंसी (गैर-भौतिक) मुद्रा के धन्धे में लिप्त होने के आरोप में पकड़ा। जिनकी पहचान महाराष्ट्र के मुम्बई मलाड पूर्व, पिपरी पाड़ाचौल निवासी साहिल सुनील सिंह और उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मडियांव निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से विभिन्न कम्पनियों के चार मोबाइल फोन बरामद किये हैं। डीएसपी रिपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों भारतीय नागरिकों को कपिलवस्तु जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिनों की रिमाण्ड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय
नेपाल के कृष्णानगर में ऑनलाइन धोखाधड़ी व क्रिप्टो करेंसी में धंधा करने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 25/12/2025
- 202 Views
- 2 months ago
