पंचायत चुनाव नज़दीक आते ही विकास खण्ड बर्डपुर नं0-07 क्षेत्र में सुबास कन्नौजिया की राजनीतिक सक्रियता तेज हो गई है। वे लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों तक बात पहुंचाने का आश्वासन भी दे रहे हैं। गांव-गांव जाकर सुबास कन्नौजिया केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकें। ग्रामीणों का कहना है कि लम्बे समय बाद कोई जनप्रतिनिधि बनने का इच्छुक व्यक्ति उनकी चौखट तक आकर उनकी बात सुन रहा है। सुबास कन्नौजिया ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें अवसर दिया तो वे क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं जैसे-सफाई, सड़क, पेयजल, आवास और रोजगार को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास करेंगे। उनके लगातार दौरों से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सिद्धार्थनगर
पंचायत चुनाव से पहले सुबास कन्नौजिया की सक्रियता तेज
- by Netra 24 Times
- 22/12/2025
- 120 Views
- 2 months ago
