बांसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन बुधवार को ग्राम पंचायत खजुरिया के ग्राम टोला बिशनपुर पशु चिकित्सा बांसी के द्वारा किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश यादव प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा गौ वंश का पूजा किया गया। फीता काटकर किया गया उपमुखपशु चिकित्सा अधिकारी बांसी डॉ. राकेश चौधरी ने 1962 इमरजेंसी सेवा डॉक्टर बनारसी मिश्रा के द्वारा मुख्य अतिथि का माला अर्पण कर स्वागत किया गया। कैंम्प में 157 पशु पालको का रजिस्ट्रेशन कर 427 पशुओं का दवा वितरण भी किया गया गोष्ठी में विभागीय योजना के साथ पशुओं की बीमारी एवं बचाव के बारे में पशुपालकों को विस्तार से बताया गया। मेले में पशु प्रधान अधिकारी अरविंद चौधरी, अश्वनी मिश्रा, के साथ बांसी से दिलीप सिंह परवेज रामकरन प्रजापति, राम धीरज ,हीरालाल, दिवाकर ,प्रदीप कुमार, सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें। 1962 सेवा में डॉक्टर बनारसी की टीम क्षेत्र में नंबर एक पर काम कर रही है। इसे जनता काफी खुश रहते हैं। उक्त जानकारी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि डॉक्टर बनारसी के साथ-साथ समस्त स्टाफ का श्रेणी योगदान रहता है।
सिद्धार्थनगर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन
- by Netra 24 Times
- 20/11/2025
- 18 Views
- 3 months ago
