देशभर के किसानों के लिए बुधवार को एक ऐतिहासिक अवसर रहा। जब लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त के तहत किसानों को ₹18,000 करोड़ की सम्मान राशि का राष्ट्रव्यापी हस्तान्तरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत प्राकृतिक समिट 2025 का कोयम्बटूर (तमिलनाडु) से दोपहर 1 बजे भव्य उद्घाटन भी किया। इसी अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद में कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं किसानों को सम्बोधित किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। अब तक योजना की 20 किश्तों के माध्यम से ₹3 लाख 90 हजार करोड़ से अधिक राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है, जिससे करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक बल मिला है। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सम्मानित व्यक्तियों में जयवर्धन तिवारी, सच्चिदानन्द पाण्डेय, राजू पाल, कमलेश चौरसिया, अमरनाथ सिंह, दिनेश सिंह, आजाद सिंह, माधव सोनी (प्रधान), अभय सिंह, अमित पाण्डेय, जगलाल, सियाराम मौर्य, दिनेश सोनी, मानिक राम चौधरी, हृदय राम चौहान, रामकुमार उर्फ चिंकू यादव, रमेश सोनी, धनीराम यादव, बालक राम चौधरी, मुकेश मौर्य, विनोद यादव (प्रधान), मनीष यादव (प्रधान), राजकुमार कश्यप, रमेश यादव, पिन्टू मिश्रा, रामतेज शुक्ला, राकेश यादव, संजय सिंह, बबलू सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, रामपाल, रामजियावन, संजय तिवारी, बबलू तिवारी, शामिल रहे। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ0 ओमप्रकाश, डॉ0 एस0एन0 सिंह, डॉ0 मारकण्डेय सिंह, डॉ0 सर्वजीत, डॉ0 प्रवेश कुमार, डॉ0 प्रवीण कुमार, श्रीमती नीलम सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी सहित कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने भी सहभागिता की। वहीं कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा किसानों में योजना को लेकर अत्यन्त उत्साह एवं सन्तोष देखा गया।
सिद्धार्थनगर
पीएम किसान योजना किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है – सांसद पाल
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 18 Views
- 3 months ago
