पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तहत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महुई में मिशन शक्ति 5.0 के सम्बन्ध में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारें में जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई, बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वन्दन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से सम्बन्धी जानकारी को बताया गया तथा जागरूक किया गया। वहीं विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,108 एम्बुलेंस सेवा,1930 साइबर अपराध हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्प लाइन, 101अग्निशमन सेवा दण्ड से न्याय की ओर व नये आपराधिक कानून के प्रति जागरूक किया गया तथा निबन्ध प्रतियोगिता भी करायी गयी। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, कांस्टेबल अरविन्द यादव, महिला आरक्षी अनुपम उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
पुलिस टीम द्वारा द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुई में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 तथा नये कानून के सम्बन्ध किया जागरुक
- by Netra 24 Times
- 25/12/2025
- 184 Views
- 2 months ago
