कठेला/सिद्धार्थनगर
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मंयक द्विवेदी के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में रविवार को आवेदिका अंजनी पत्नी राम नरायन निवासी ग्राम मदरहवा थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा उपस्थित थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे ज्येष्ठ गोबई पुत्र उदयभान पता उपरोक्त जिनका मानसिक सन्तूलन ठीक नही है, जो बिना बताये घर से कही चले गये है। उक्त प्रार्थना पत्र पर मिशन शक्ति मय टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवशंकर शर्मा मय मिशन टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही किया गया, तो ज्ञात हुआ कि आवेदिका के ज्येष्ठ जो अपने भतीजा राम बेलास पुत्र राम लखन निवासी ग्राम कोरीडिहवा ब्लाक बर्डपुर थाना चिल्हियां जनपद सिद्धार्थनगर चले गये थे, को सकुशल बरामदगी कर उनके परिवार को सुपुर्द कर आवेदिका के घर भेज दिया गया। उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।
इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र टीम में उप निरीक्षक शिव शंकर शर्मा, उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद यादव, महिला कांस्टेबल मधुबाला यादव उपस्थित रहीं।
