पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चन्द्रकान्त पाण्डेय के निर्देशन में मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम नेहतुआ की बहू का जो थाने तक नहीं आ सकती हैं, उनको चौपाल लगाकर बहु सम्मेलन कर जागरूक किया। वहीं महिलाओं के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक तालीमुद्दीन खान, मुख्य आरक्षी धन्नजय दुबे, आरक्षी सत्य प्रकाश यादव, महिला आरक्षी कंचन सिंह उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने नेहतुआ की महिलाओं/बालिकाओं को चौपाल लगाकर किया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 31/12/2025
- 209 Views
- 2 months ago
