पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश एवं प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम करहिया संघन सहदेईया ग्राम में जाकर लड़कियों और महिलाओं को एकत्रित करके मिशन शक्ति 5.0 के सम्बन्ध में जाकर बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारें में जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना व बहू सम्मेलन अभियान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वन्दन अधिनियम मातृ शक्ति को स्वावलम्बन निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से सम्बन्धी जानकारी को बताया गया व जागरूक किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एन्टीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर-112, पुलिस आपात कालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एम्बुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन 101अग्निशमन सेवा आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस दौरान थाना इटवा मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक पारस नाथ यादव, महिला आरक्षी रविता यादव, महिला आरक्षी साधना यादव उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने सहदेईया ग्राम में नारी सुरक्षा, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर के बारें में दी जानकारी
- by Netra 24 Times
- 31/12/2025
- 138 Views
- 2 months ago
