पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह मयफोर्स के नेतृत्व में गुरुवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/25 धारा 70(1), 76, 115(2) से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तों को ग्राम गौरडीह नवेल के पुलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों रोहित उर्फ कल्लू राजभर पुत्र राजमंगल निवासी सोनौली नानकार टोला भरवनडीह थाना मिश्रौलिया एवं राकेश उर्फ रामरचन पुत्र चिनमुन उर्फ चुनमुन निवासी उंचडीह थाना कठेला समयमाता है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह, उप निरीक्षक छविनाथ राम, हेड कांस्टेबल तेजप्रकाश मौर्या, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल अरविन्द गौड़ मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 05/12/2025
- 19 Views
- 2 months ago
