पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी प्रभारी मय टीम व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को शराब की बिक्री, निष्कर्षण के रोकथाम के लिये ग्राम सोनौली नानकार के टोला भरवडीह व सिकरीहीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के जंगल (बाग) मे दबिश दी गयी। दबिश के दौरान 400 कि0ग्रा0 महुआ लहन व 05 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ एवं नदी के किनारे 400 किलोग्राम महुआ नष्ट किया गया। इस दौरान टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल पंकज दूबे, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल कुलभास्कर वर्मा सहित आबकारी निरीक्षक मो0 गफ्फार खान प्रवर्तन -02 मय टीम जनपद बस्ती, आबकारी निरीक्षक सूर्यभान राव प्रवर्तन -01 मय टीम जनपद बस्ती मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र में करीब 04 क्विंटल लहन नष्ट किया
- by Netra 24 Times
- 12/12/2025
- 26 Views
- 2 months ago
