देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” के 129 वें संस्करण को जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान व विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह ने विधानसभा क्षेत्र बाँसी अंतर्गत बाँसी देहात मंडल के बूथ संख्या- 84 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के उपरांत विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए विचार, समाज सेवा, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के विकास से जुड़े हर व्यक्ति को प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा यह कार्यक्रम न केवल देशवासियों को जोड़ता है, बल्कि हमें नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करता है। जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय के अनुसार उक्त अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा,भाजपा नेता जितेन्द्र मिश्रा,ज्ञानेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,पार्टी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण तथा बड़ी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रही।
सिद्धार्थनगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” के 129 वें संस्करण को जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान व विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह ने विधानसभा क्षेत्र बाँसी अंतर्गत बाँसी देहात मंडल के बूथ संख्या- 84 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना
- by Netra 24 Times
- 29/12/2025
- 199 Views
- 2 months ago
