Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

बांसी में प्रेस भवन की मांग ने पकड़ा जोर, पत्रकारों ने एसडीएम व नगरपालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

तहसील क्षेत्र बांसी में पत्रकारों के लिए स्थायी प्रेस भवन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। इसी क्रम में 19 दिसम्बर को पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने उपजिलाधिकारी बांसी को ज्ञापन सौंपकर प्रेस भवन हेतु भूमि आवन्टन एवं भवन निर्माण की मांग उठाई, वहीं 20 दिसम्बर को आदर्श नगरपालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष चमन आरा राईनी के प्रतिनिधि एवं पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद इद्रीश पटवारी को भी ज्ञापन देकर पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग से अवगत कराया गया। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने अवगत कराया कि प्रेस भवन के अभाव में उन्हें बैठकों, प्रेस वार्ताओं, समाचार संकलन एवं अन्य पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों के संचालन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एक स्थायी प्रेस भवन न होने से न केवल पत्रकारों का कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि जनहित से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित प्रसारण में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। पत्रकारों ने कहा कि यदि तहसील एवं नगरपालिका स्तर पर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रेस भवन का निर्माण कराया जाता है, तो इससे पत्रकारों को संगठित रूप से कार्य करने की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर पत्रकार सत्येंद्र उपाध्याय, अजीत मौर्य, जय शंकर मिश्रा, प्रमोद तिवारी, जय प्रकाश यादव, रोहित दूबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और नगरपालिका परिषद उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही प्रेस भवन निर्माण की दिशा में ठोस पहल करेगी।