14 किशोर श्रमिकों को चिन्हिन्त कर 10 नियोजकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला टास्क फोर्स टीम ने शनिवार को शोहरतगढ़, बाणगंगा, खुनुवां एवं बर्डपुर में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध अभियान चलाकर 14 किशोर श्रमिकों को चिन्हांकित कर 10 नियोजकों मुन्ना ऑटो सर्विस एण्ड राजेश ऑटो पार्ट्स शोहरतगढ़, रघुनाथ ऑटो गैरेज शोहरतगढ़, गौतम टायर हाउस बाणगंगा, यादगार फैमली रेस्टुरेन्ट बाणगंगा, अमजद ऑटो रिपेयरिंग सेन्टर, बाणगंगा, दीपक ऑटो गैरेज बाणगंगा, गुडलक स्पेयर्स एण्ड ऑटो पार्ट्स खुनुवां, मेराज ऑटो पार्ट्स खुनुवां, शहजाद ऑटो गैरेज खुनुवां, प्रियांश रेस्टुरेन्ट एण्ड ढाबा लुम्बिनी रोड बर्डपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में शनिवार को 14 किशोर श्रमिकों को चिन्हांकित कर 10 नियोजकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उन्होंने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर नियोजकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। अभियान में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी, एएचटीयू से मुख्य आरक्षी गंगेश सिंह, आरक्षी समरजीत चौरसिया, डिटीएफ सदस्य जय प्रकाश गुप्ता शामिल रहें।
