ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विकास खण्ड शोहरतगढ़ के समस्त जूनियर स्तर के विद्यालय एवं कम्पोजिट स्तर के विद्यालय से चयनित तीन-तीन बच्चे उपस्थित हुए और परीक्षा में प्रतिभाग किये। वहीं कुल 141 बच्चों के सापेक्ष 114 बच्चे उपस्थित रहे। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 25 बच्चों को ग्रुप बनाकर पुनः प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें एक ग्रुप विजयी घोषित हुआ। कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्टेशनरी और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार द्वारा की गई। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव सहित विशिष्ट अतिथि में मनोज यादव, अवधेश सिंह, सुशील सिंह, अम्बरीष श्रीवास्तव, अरुण कुमार, मधुलिका खरे, तुलसीराम, शशिकान्त त्रिपाठी, परमानन्द श्रीवास्तव, क्वलभान सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे। आपको बता दें कि शीघ्र ही समस्त बच्चों को विभाग द्वारा शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जायेगा।
सिद्धार्थनगर
बीआरसी शोहरतगढ़़ में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
- by Netra 24 Times
- 28/11/2025
- 16 Views
- 3 months ago
