विकास खण्ड जोगिया के ग्राम पंचायत सेखुईया व नदवलिया में शासन की मंशा के अनुरूप गांव की समस्या गांव में समाधान करने हेतु शुक्रवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेखुईया गांव में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव मोहम्मद मुस्तफा ने किया और वहीं नदवलिया गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव ने की। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिवों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय विविध योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए शौचालय प्रयोग के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आगे उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को एक विकसित भारत बनाना चाहते है। सभी लोगों से क्यू0आर0 कोड जारी कर उनसे सुझाव मांगे गये है। सभी को सुझाव देने चाहिए कि भारत 2047 तक भारत को कैसे विकसित भारत बनाया जा सके। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरबीआई प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या संबृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के साथ आर्थिक उन्नति, बैंकिंग बीमा और साइबर क्राइम के रोकथाम आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।इस दौरान प्रमुख रूप से नदवलिया में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकिल अहमद व अजय कुमार, सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव, पंचायत सहायक अमन यादव, रोजगार सेवक सन्त चरण ग्राम प्रधान अताउल्लाह खान सहित गांव के पंच गुलाम चौहान, शिव पूजन, जुगुनू, शम्भू, प्रेम सागर, कंटू, छेदी के साथ सेखुईया गांव में ग्राम प्रधान हनुमान यादव, सचिव मोहम्मद मुस्तफा सहित ग्रामीण मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
ब्लॉक जोगिया के सेखुईया व नदवलिया गांव में लगा चौपाल कार्यक्रम
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 366 Views
- 3 months ago
